Today’s History 29 July: जानिए 29 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

29 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने 1941 ईसवी को चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
  • ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर 1949 में प्रसारण शुरू हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1957 में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
  • मॉस्को ओलंपिक में भारत ने 1980 को हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी 1981 में हुई थी।
  • चीन ने 1996 में लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में 2000 को प्रक्षेपित किया गया।
  • सीमा भदौरिया ने 29 जुलाई 2000 को अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।
  • श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 2006 में 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • वैज्ञानिकों ने 2007 में एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
  • इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने 2008 में सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 2010 को 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।
  • फ्रांस के कांस के एक होटल से 2013 में 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
  • इराक में 29 जुलाई 2013 में एक कार बम हमले में 44 लोगों की मौत हो गई।
  • पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में 29 जुलाई 2013 को तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए।

29 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म 1904 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म 1905 को हुआ था।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म 1931 को हुआ था।

29 जुलाई को हुए निधन

  • भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन 2003 को हुआ था।
  • जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन 2009 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन 2017 में हुआ
LIVE TV