Today’s History 28 November: जानिए 28 नवंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

28 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

1520 – फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

1660 – लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।

1676 – बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।

1814 – द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

1821 – पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

1893 – न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 – इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

1956 – चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

1966 – डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

1990 – चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1996 – कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1999 – एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

2001 – नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।

2002 – कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2006 – नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।

2007 – दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।

2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1927 – प्रमोद करण सेठी – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।

1945 – अमर गोस्वामी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।

28 नवंबर को हुए निधन

1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।

1989 – देवनारायण द्विवेदी – हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।

1962 – सी डे – बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।

1981 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

LIVE TV