Today’s History 28 November: जानिए 28 नवंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

28 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • फर्डिनान्द मैगलन ने 1520 में प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
  • लंदन में द रॉयल सोसायटी का 1660 में गठन हुआ।
  • द टाइम्स ऑफ लंदन को 1814 में पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
  • पनामा ने 1821 में स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
  • डच सेना ने 1854 में बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
  • ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून 1875 में पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।
  • न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में 1893 में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
  • इस्माइल कादरी ने 1912 में तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
  • अमेरिका में जन्मी लेडी ऐस्टोर 1919 में हाउस ऑफ कऑमर्स की प्रथम महिला सदस्य चुनी गई।
  • फ्रांस और सोवियत संघ ने 1932 में अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन-लाई 1956 में भारत दौरे पर आये।
  • मोरीटानिया ने 1960 में औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • डोमनिकन रिपब्लिक ने 1966 में संविधान अपनाया।
  • वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने 1975 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
  • चुनावों के उपरान्त जान मेजर 1990 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
  • कैप्टन इन्द्राणी सिंह 1996 में एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
  • प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने 1997 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने 1999 में पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
  • नेपाल ने 2001 में माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
  • कनाडा ने 2002 में हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
  • नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर 2006 में संधि सम्पन्न।
  • दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते 2007 में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
  • सीरिया की राजधानी दमिश्क में 2012 में हुए दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का जन्म 1927 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का जन्म 1945 में हुआ।

28 नवंबर को हुए निधन

  • भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का निधन 1890 में हुआ।
  • बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन 1939 में हुआ।
  • महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन 1954  में हुआ।
  • बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक सी डे का निधन 1962 में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का निधन 1981 में हुआ।
  • हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक देवनारायण द्विवेदी का निधन 1989 में हुआ।
  • प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भालजी पेंढारकर का निधन 1994 में हुआ।
LIVE TV