Today’s History 28 May: जानिए 28 मई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • सन 1959 में आज ही के दिन दो अमरीकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।
  • ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 1967 में आज ही के दिन अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
  • रूस 1996 में चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
  • पकिस्तान ने 1998 में पहला परमाणु परिक्षण किया।
  • नेपाल में 2002 को फिर आपातकाल लगा।
  • नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का 2008 में आज ही के दिन अंत हुआ।
  • अमेरिका ने 2008 में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया।

28 मई को जन्मे व्यक्ति

  • हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 1883 में आज ही के दिन हुआ था।
  • जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म 1908 में आज ही के दिन हुआ था।
  • अमेरिकी मुक्केबाजी प्रशिक्षक लो ड्यूबा का जन्म 1922 में हुआ।
  • पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म 1974 में हुआ।

28 मई को हुए निधन

  • हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन 2010 में हुआ।
LIVE TV