Today’s History 27 Jan: जानें 27 Jan को इतिहास के पन्नों पर दर्ज होने वाली सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

1888 – नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

1891 – पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

1905 – मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1948 – पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

1959 – नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।

1967 – ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1969 – इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।

1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1988 – पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1996 – पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त, फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।

2008 – पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।

2013 – अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।

27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति-

1978 – कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।

1956 – अमर सिंह (राजनेता) – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध समाजवादी पार्टी से था।

1926 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य – भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।

1922 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1907 – पण्डित सीताराम चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।

1886 – राधाबिनोद पाल – टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

27 जनवरी को हुए निधन-

1556- हुमायूँ, मुग़ल बादशाह

2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक

2009 – आर. वेंकटरमन ,भारत के 8वें राष्ट्रपति

2010- गुम्माडी वेंकटेश्वर राव, तेलुगु चलचित्र अभिनेता।

1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

1986 – निखिल बैनर्जी – 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।


LIVE TV