Today’s History 26 Jan: आज ही के दिन देश में लागू हुआ था ‘संविधान’, जानें आज का अहम इतिहास

26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1556 – मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।

1666 – फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1841 – हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।

1845 – ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।

1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

1931- ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।

1931 – हंगरी और ऑस्ट्रिया ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किये।

1934 – जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।

1950- भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।

1963 – मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।

1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक’ की स्थापना की गयी।

1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।

1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।

1990 – रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।

1991 – इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।

1992 – मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।

1994 – रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।

1999 – महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।

2000 – कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।

2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।

2002 – भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।

2003 – ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द खातमी’ गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

2004 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।

2005 – गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।

2006 – फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।

2008- 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।

2010- भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।

26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1915 – रानी गाइदिनल्यू – भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।

1923 – देवनाथ पाण्डेय ‘रसाल’ – प्रसिद्ध कवि।

1967 – प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक।

26 जनवरी को हुए निधन

1823 – एडवर्ड जेनर – प्रसिद्ध कायचिकित्सक।

1954 – मानवेन्द्र नाथ राय – वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।

1968 – माधव श्रीहरि अणे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

LIVE TV