Today’s History 24 May: जानिए 24 मई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • अमेरिका में 1830 में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
  • सैय्यद अहमद खान ने 1875 में अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
  • ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को 1883 में यातायात के लिए खोला गया।
  • थॉमस अल्वा एडिशन ने 1915 में टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
  • एमी जॉनसन नामक महिला ने 1930 में अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
  • बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की 2500 वीं जयंती 1956 में धूमधाम से मनायी गयी।
  • कोलंबिया में 1957 में आये भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • बांग्लादेश में 1985 में आये चक्रवाती तूफान से दस हजार लोग मरे।
  • मार्गरेट थैचर 1986 में इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
  • रूस और अमेरिका ने 2002 में मास्को संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने 2003 में पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
  • उत्तर कोरिया ने 2004 में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
  • एनबी इंकबेयर 2005 में मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
  • राफेल कोरेया ने 2013 में तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

24 मई को जन्मे व्यक्ति

  • ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी विक्टोरिया का जन्म 1819 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का जन्म 1896 में हुआ।
  • प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म 1899 में हुआ।
  • माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म 1954 में हुआ।
  • भारतीय निर्देशक, संपादक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म 1973 में हुआ।

24 मई को हुए निधन

  • प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन 1543 में हुआ।
  • भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन 1990 में हुआ।
  • भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन 1999 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन 2000 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेता तपें चटर्जी का निधन 2010 में हुआ।
LIVE TV