Today’s History 22 July: जानिए 22 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

22 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाए

  • भारत के पहले पायलट इंद्रलाल राय 1918 में लंदन के आसपास जर्मनी के विमानों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
  • भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था
  • भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने 1981 में कार्य करना प्रारंभ किया।
  • अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने 1988 में रक्षा मंत्रालय पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के लिए शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना 1999 को लागू हुई।
  • शेर बहादुर देउबा 2001 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न हुआ ।
  • इराक में हवाई हमले में 2003 को तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
  • शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको 2004 में गिरफ़्तार।
  • आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने 2005 को निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
  • विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मायकोलॉजी के फफूंदी अनुसंधान दल ने 2011 में 100-115 डिग्री सेल्सियस तापमान सह सकने वाले तापरोधी फफूंदी के बीजाणुओं की खोज की।
  • प्रणव मुखर्जी 2012 में भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • चीन ने 2012 को बीजिंग में भारी बारिश के कारण 77 लोग मरे गए।

22 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक) अनंत कुमार का जन्म 1959 में हुआ था
  • महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म 1970 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म 22 जुलाई 1898 को हुआ था।

22 जुलाई को हुए निधन

  • भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन 22 जुलाई 1933 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन 1968 में हुआ।
LIVE TV