Today’s History 22 April : जानिए 22 अप्रैल को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

1870: रूस की क्रांति के जनक लेनिन का जन्म हुआ था।

1906: यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।

1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1921: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से इस्तीफा दिया।

1931: मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1958: एडमिरल आर.डी. कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।

1970: दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।

1974: चेतन भगत का जन्म हुआ।

1983: अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।

1997: पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।

2012: लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।

2016: 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।

LIVE TV