Today’s History 15 July: जानिए 15 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

15 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत 1926 में हुई।
  • दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने 1944 में जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।
  • प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1955 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
  • अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत 1968 में हुई।
  • डेनमार्क ने 1970 में इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।
  • भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र १९८४ को घोषित किया गया।
  • महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने 1986 में टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर 1997 में हत्या हुई।
  • चीन ने 1999 में न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
  • अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को 2002 में पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।
  • माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने 2004 में विदेशी मध्यस्थता स्वीकार की।
  • श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय ने 2005 में सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
  • नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर 2008 में सहमति बनी।
  • भारत ने 2011 में एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
  • टाटा समूह ने नैनो के बाद 32 हज़ार रुपए में घर देने की घोषणा 2011 में की।

15 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, के कामराज का जन्म 1903 में हुआ था।
  • भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए मोहम्मद उस्मान का जन्म 15 जुलाई 1912 में हुआ था।
  • हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म 1937 में हुआ था।
  • ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर डेविड हसी का जन्म 1977 में हुआ।

15 जुलाई को हुए निधन

  • भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन 2004 में हुआ था।
  • गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन 2017 में हुआ।
LIVE TV