Today’s History 15 Feb: जानिए 15 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

15 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने 1677 में गठबंधन किया।
  • फ़्रांस ने 1798 में रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
  • फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने 1806 में ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
  • 15 फरवरी, 1903 में दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर को मॉरिस मिख्टॉम द्धारा बाजार में उतारा गया।
  • ब्रिटेन की लेबर पार्टी की 1906 में स्थापना हुईं।
  • बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने 1944 में बमबारी की।
  • बेल्जियम में 1961 में हुए “बोइंग 707” विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गयी।
  • भारत में 1967 में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1976 में की गई।
  • तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने 1989 में अफगानिस्तान से वापसी की थी।
  • ईराक ने 1991 में कुवैत से हटने की घोषणा की।
  • परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से 1999 में मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
  • मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को 2000 में दादा साहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 15 फरवरी 2001 में इस्त्रालय में हिंसा भड़क उठी इसके साथ ही इसी दिन इस्त्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की।
  • अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने 2002 में पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
  • “एरियन 4” राकेट से 2003 में दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
  • ईरान की राजधानी तेहरान में 2005 में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग 60 लोगों की जान गयी।
  • गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को 2005 में सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया।
  • हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का 2008 में पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
  • जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2010 में 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 15 फरवरी, साल 2010 में ही पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित सिल्दा शिविर में सशस्त्र माओवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 24 जवान शहीद हो गए।
  • 15 फरवरी, 2012 के दिन ही मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब 358 लोगों की जान चली गई

15 फरवरी क जन्में व्यक्ति

  • 15 फरवरी साल 1872 उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली ने जन्म लिया।
  • भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म 1921 में हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म 1924 में हुआ।
  • संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 1949 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म 1984 में हुआ।

15 फरवरी को हुए निधन

  • 1869 में महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन।
  • 1948 में प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन।
  • 15 फरवरी 2015 में अभिनेत्री मनोरमा का निधन।
LIVE TV