Today’s History 14 May: जानिए 14 मई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • फ्रांस में 1610 में हेनरी IV की हत्या और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
  • थॉमस एडिसन 1879 में यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
  • सन 1908 में पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
  • इजराइल ने 1948 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • कुवैत 1963 में संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
  • अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 1973 में सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
  • नासा ने 1981 में स्पेश व्हिकल S-192 लांच किया।
  • सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में 1999 में शुरुआत।
  • भारत और मलेशिया में 2001 में सात समझौते।
  • न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम.रोसेंथल का 2006 में निधन।
  • जापान ने 2007 में अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।
  • टाइम्स एनआईई ने 2008 में इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
  • भारत-रूस के बीच 2010 में रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।
  • इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी 2012 में भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
  • ब्राजील 2013 में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

14 मई को जन्मे व्यक्ति

  • शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का 1657 को जन्म हुआ।
  • भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का 1923 में जन्म हुआ।
  • भारतीय आविष्कारक और कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का 1981 में जन्म हुआ।
  • फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का 1984 में आज ही के दिन जन्म हुआ।

14 मई को हुए निधन

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एन.जी.चन्दावरकर का निधन 1923 में हुआ।
  • प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का निधन 1978 में हुआ।
  • किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन 2011 में हुआ।
  • तमिल विद्वान् एवं लेखक कंडासामी कुप्पुसामी का निधन 2016 मे हुआ।
LIVE TV