Today’s History 13 April : जानिए 13 अप्रैल को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • सन 1952 में स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
  • अमेरिका ने 1960 में विश्व के पहले परिवहन उपग्रह ‘ट्रांजिट 1 बी’ का प्रक्षेपण किया।
  • देश का पहला ध्वजवाहक जहाज “आईएनएस” 1978 में दिल्ली सेवामुक्त हुआ था।
  • अमेरिका ने 1980 में मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने 1984 में शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
  • नई दिल्ली में 1994 में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न।
  • अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 1997 में 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
  • लारा दत्ता 2000 में मिस यूनिवर्स चुनी गई।
  • शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
  • एल.टी.टी.ई. ने 2003 में टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।
  • विश्वनाथन आनन्द 2005 में चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।
  • गूगल ने 2007 में विज्ञापन सेवा प्रदाता डबल क्लिक का 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया।
  • पाकिस्तान के पेशावर में 2013 को हुए एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत हो गयी।

13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म 1940 को हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म 1925 को हुआ।
  • तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म 1922 को हुआ।

13 अप्रैल को हुए निधन

  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन 1963 को हुआ था।
  • फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन 1973 को हुआ।
LIVE TV