Today’s History 12 October: जानिए 12 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

12 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित 1792 को किया गया।
  • ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर 1860 में कब्जा जमाया।
  • ब्रिटिश सरकार ने 1871 में क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया।
  • अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने 1901 में राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया था।
  • पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए ‘आयरन लंग’ नाम की मशीन का इस्तेमाल 1928 को किया गया।
  • पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण 2004 में किया।
  • चीन ने 2005 ई. को अपना दूसरा अंतरिक्ष यान शेन्जू-6 2 अंतरिक्षयात्रियों के साथ पृथ्वी की कक्षा में भेजा था।
  • अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • फैलिन (चक्रवात) ने 2013 में ओडिशा तट पर दस्तक दी।
  • वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में 2013 को बम धमाके से 15 लोगों की मौत।
  • विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने 1964 में आज ही के दिन बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था।
  • मध्य अफ्रीका में स्थित देश ईक्वाटोरियल गिनी को 1968 में स्पेन से स्वतंत्रता मिली और यह दिन इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
  • 12 अक्टूबर – जनवरी 87 से आगामी 5 वर्षों के लिए जेवियर परेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव 1986 में निर्वाचित।

12 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी पेरीन बेन का जन्म 1888 में हुआ।
  • प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का जन्म 1908 में हुआ।
  • डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का जन्म 1911 में हुआ।
  • भाजपा की लोकप्रिय नेता और ‘ग्वालियर की राजमाता’ विजियाराज सिंधिया जी का जन्म 1919 हुआ था।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटील का जन्म 1935में हुआ।
  • प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार निदा फ़ाज़ली का जन्म 1938 में हुआ।
  • समाजशास्त्र किरण मिश्रा का जन्म 1980 में हुआ।

12 अक्टूबर को हुए निधन

  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डा. राममनोहर लोहिया का निधन 1967 में हुआ।
LIVE TV