Today’s History 22 September: जानिए 22 सितंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

22 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • भारत पाकिस्तान के बीच की लड़ाई में 1965 को आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।
  • अमेरिकी यान 1966 में ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
  • अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने 1977 में कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
  • ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में 1980 को परिवर्तित हुआ।
  • कनाडा की सरकार ने 1988 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
  • नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन आज ही के दिन वर्ष 1988 में शुरू हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को 1992 में निष्कासित किया।
  • फ़्रांस ने 2002 को आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल 2006 में अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।
  • ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन 2007 में किया।
  • नासा के एअर क्राफ़्ट ने 2007 में मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
  • प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह 2008 में अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
  • भारतीय योजना आयोग ने 2011 को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गावों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।

22 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारत के समाज सुधारक वीएस श्रीनिवास शास्त्री का जन्म 1869 में हुआ।
  • चीनी भौतिकविद, नोबेल पुरस्कार विजेता चेन निंग यांग का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक पवन कुमार चामलिंग का जन्म 1950 में हुआ।

22 सितंबर को हुए निधन

  • जमियत ए इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन 1979 में हुआ था।
  • हिंदी व मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन 1991 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन 2011 में हुआ।
LIVE TV