Today’s History 16 September: जानिए 16 सितंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

16 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना 1908 में की गई।
  • इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को 1931 में फांसी दे दी गयी।
  • सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने 1943 में दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
  • टोक्यो के सईतामा में 1947 को चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
  • युवान पेरॉन अर्जेंटिना से 1955 को विदा।
  • मलया सिंगापुर ब्रिटिश नार्दन वौनियो से मलेशिया का गठन 1963 में हुआ।
  • फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर 1963 में नया देश बनाया गया।
  • मलय में सिंगापुर का सि मिला कर मलेशिया किया गया हांलाकि 1965 में मलेशिया अलग हो गया।
  • सोवियत संघ ने 1967 में पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
  • केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र 1975 में शामिल हुए।
  • पापुआ न्यू गिनी ने 1975 में आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
  • ईरान में 1978 को आए भूकंप में 20 हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए।
  • जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति 1978 में निर्वाचित।
  • सोने की खदान में 1986 को फंस जाने के कारण सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.
  • भूटान ने 2003 में भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
  • पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने 2007 में परवेज मुशर्रफ़ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।
  • वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में 2007 को दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।
  • भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को 2008 में विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को 2009 में ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
  • वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने 2013 में नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
  • इस्लामिक स्टेट ने 2014 में सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

16 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • स्वतंत्रता सेनानी बलवंत सिंह का जन्म 1882 में हुआ।
  • झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ का जन्म 1893 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री और गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म 1916 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म 1931 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी का जन्म 1968 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेता सुशील आनंद का जन्म 1977 में हुआ।

16 सितंबर को हुए निधन

  • प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के प्रत्युकुलपति ज्वालाप्रसाद का निधन 1944 में हुआ।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे का निधन 1965 में हुआ।
  • भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह का निधन 2017 में हुआ।
LIVE TV