Today’s History 08 April : जानिए 08 अप्रैल को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • नील नदी में सन 1912 में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
  • क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्‍वर दत्त ने 1929 में आज ही के दिन दिल्ली असेंबली बम फेंका।
  • संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की 1946 में आखिरी बैठक।
  • भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद 1950 में आज ही के दिन दोनों देशों ने अपने- अपने देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से समझौता किया था।
  • कंप्यूटर इंजीनियरों ने 1959 में एक नई प्रोग्रामिंग भाषा ‘कोबोल’ तैयार करने के लिए बैठक की।
  • सन 1961 में ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से 240 लोगों की मौत।
  • “जेमिनी-1” 1964 में लांच किया गया।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 1985 में सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
  • जनरल वेंग शंग कुन 1988 में चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
  • अमेरिकी सेना ने 2003 में सद्दाम हुसैन का पता लगाने के लिए बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो।
  • आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने 2008 में सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया।

8 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का 1924 में जन्म।
  • हिंदी कवि दिनेश कुमार शुक्ल का 1950 में जन्म।
  • तेलुगु चलचित्र अभिनेता अल्लु अर्जुन का 1983 में जन्म।

8 अप्रैल को हुए निधन

  • प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को 1857 को फांसी दी गई।
  • भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदेमातरम्” के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का 1894 को निधन।
  • भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का 2015 में निधन।
LIVE TV