Today’s History 04 December : नौसेना के हमले से लेकर तूफान के बाद गांव की जमीन धंसने तक यह है 4 दिसंबर को हुई महत्वपूर्ण घटनाएं

भारत और विश्व में 4 दिसंबर को कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं जो कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। इन सभी घटनाओं के बारे में आप ने कभी न कभी अवश्य पढ़ा होगा। तो चलिए एक बार फिर से हम आपको उन घटनाओं के बारे में बताएं जो कि 4 दिसंबर को घटित हुईं।

4 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

1829- वायसराय लॉर्ड विलियम बैन्टिक ने सती प्रथा समाप्त की।
1860- गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली।
1952- इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परता के छा जाने से गई हजारों लोगों की जान।
1959- भारत नेपाल के बीच गंडक सिंचाई औऱ विद्युत परियोजना पर हुए हस्ताक्षर।
1967- देश के पहले रॉकेट रोहिणी आरएच 75 का थुम्बा में प्रक्षेपण किया गया।
1971- भारत पाक के बीच खराब हालातों के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया गया।
1971- भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर किया हमला।
1977- मिस्त्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
1984- हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
2004- पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड चुना गया।
2006- फिलीपींस में तूफान के बाद गांव की जमीन धंसने से 1000 लोगों की मौत।
2012- सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

4 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

1888- इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म
1892- प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक विद्याभूषण विभू का जन्म
1898- प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक श्रीनिवास कृष्णन का जन्म
1910- हिंदी सिनेमा अभिनेता मोतीलाल का जन्म
1910- आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमणअ का जन्म
1919- भारत के बारहवें पीएम इंद्र कुमार गुजराल का जन्म
1979- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी सुनीता रानी का जन्म

4 दिसंबर को निधन

1962 – हिंदी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन

LIVE TV