Today’s History 03 August: जानिए 03 अगस्त को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

03 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • एडोल्फ हिटलर ने 1934 में चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
  • इंडोनेशिया ने 3 अगस्त 1949 को युद्ध विराम की घोषणा की।
  • अब्दुल रहमान को 1957 में मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
  • फ्रांस ने 1968 में मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका ने 1979 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • फ्रांस ने 1981 में प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार 1985 में प्रदान किया गया।
  • मुंबई के बांद्रा में 1998 को इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
  • ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ 2000 में मनायी गई।
  • अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने 2003 में एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
  • अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये 2004 को दोबारा खोला गया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए 2004 में रवाना हुआ।
  • महमूद अहमदीनेझ़ाद 2005 में ईरान के राष्ट्रपति बने।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2006 में कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए 2007 को रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
  • एरिक एमर्सन श्मिट ने 2009 को गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया।
  • क्लस्टर बम पर में 102 देशों के समर्थन से हुई वैश्विक संधि में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन आदि शामिल नहीं हुए।
  • सूर्य में 2010 को हुए कोरोनल मास इजेक्शन के कारण उत्तपन्न हुई आवेशित चुंबकीय गैसीय बादलों की सोनामी पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रही है।
  • इजराइल और लेबनान के बीच 2006 में हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।
  • महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ 2012 में कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक, 2010 पारित।
  • पुष्पकमल दाहाल 2016 में नेपाल के 39 वें प्रधानमन्त्री बने।

03 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्‍म 1886 को आज ही के दिन हुआ था।
  • भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म 1936 को हुआ था।
  • अभिनेता फैज़ल ख़ान का जन्म 3 अगस्त 1966 को हुआ था।
  • भारतीय फुटबॉलर सुनील चेत्री का जन्म 1984 को हुआ था।

03 अगस्त को हुए निधन

  • महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन 1957 को हुआ था।
  • हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन 1993 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन 1993 को हुआ था।
LIVE TV