Today’s History 01 October: जानिए 01 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

01 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना 1967 में हुई।
  • लड़कियों की शादी की उम्र को 1978 में 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 1996 में हुआ ।
  • श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच 1998 को हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
  • सिडनी में 2000 को 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
  • एशियाड खेलों में 2002 को स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
  • नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को 2003 में भारत ने दूर किया।
  • इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने 2004 को गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
  • इंडोनेशिया के बाली में 2005 को हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।
  • इज़रायल ने 2006 में लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
  • जापान ने 2007 में उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
  • आतंकवादियों ने 2008 को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
  • ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में 2015 को भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।

01 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालायोगी का जन्म 1951 में हुआ।
  • राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत त्रिलोक सिंह ठकुरेला का जन्म 1966 में हुआ।
  • बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का जन्म में 1975 हुआ।

01 अक्टूबर को हुए निधन

  • सिखों के तीसरे गुरू अमर दास का निधन 1574 में हुआ।
  • भारत के क्रांतिकारी चन्दन सिंह गढ़वाली का निधान 1979 में हुआ।
LIVE TV