Today’s History 01 August: जानिए 01 अगस्त को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

01 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1952 में सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
  • क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को 1953 में गिरफ्तार किया गया।
  • देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण 1953 को किया गया।
  • नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना 1957 में हुई।
  • आचार्य विनोबा भावे को 1958 में रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
  • पाकिस्तान की राजधानी कराची से 1960 को बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
  • दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट 1975 में बनीं।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने 1992 में विजाग स्टील प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया।
  • हब्बल दूरबीन ने 1995 में शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
  • ईरान में 2000 को महिलाएं भी इमाम बनीं।
  • जापान ने 2006 में दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
  • क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो 2006 को अपनी सारी शक्ति अपने भाई राउल को दे दिया।
  • वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने 2007 में तीन रजत पदक जीते।
  • अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने 2008 में भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
  • अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशित किसानों की आत्महत्या और मीडिया तथा राजनीतिक ड्रामे पर आधारित पीपली लाइव को 2010 में 31वें डरबन अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव
  • में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • फिलीपीन्स, ताईवान तथा चीन में 2012 को साओला तूफान में 82 लोगों की मौत तथा डेढ लाख लोग बेघर हुए।

01 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म 1899 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार गोविन्द मिश्र का जन्म 1939 को हुआ था।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म 1955 को हुआ था।

01 अगस्त को हुए निधन

  • विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन 1920 को हुआ था।
  • भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का निधन 1999 को हुआ था।
  • हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक बाबु देवकीनन्दन खत्री का निधन 1913 को हुआ था।
LIVE TV