शेयर बाजार के लिए आज उतार-चढ़ाव वाला दिन रहा, गिरावट के बाद सुधार की ओर सेंसक्स

शेयर बाजार आजकल ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है। दिन पे दिन शेयर बाजार के भारी गिरावत देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार

शेयर बाजार में शुक्रवार के दिन रिकॉर्ड तोड़ गिरावट देखने को मिली। सिर्फ एक घंटे में ही दोपहर करीब करीब 1 बजे के बाद यह अंक गिरकर 11000 के पास तक पहुंच गया।

इस गिरावट के पीछे की वजह को गुरुवार के दिन मुहर्रम की छुट्टी का बताया जा रहा है। सिर्फ सेंसेक्स हीं नहीं बल्कि निफ्टी ने भी शुक्रवार दोपहर ठंडा होता नजर आया। इसका अंक भी करीब 11000 के आस-पास ही नजर आया।

यह भी पढ़ें-Garmin वीवोमूव एनालॉग स्‍मार्टवॉच है एक बेहतर आप्शन,क्रिस्‍टल टचस्‍क्रीन स्‍मार्ट डिस्‍प्‍ले से लैस

बता दें कि गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर बंद रहने के बाद शुक्रवार को बाजार ने रफ्तार भरी थी। सेंसेक्स जहां 172 अंक मजबूत होकर खुला था। वहीं, निफ्टी भी 69 अंक बढ़ा था। लेकिन दोपहर आते-आते सेंसेक्स ने गोते खाने शुरू कर दिए और 1000 अंकों तक गिर गया।

शेयर बाजार

दोपहर जब शेयर बाजार में अचानक से सेंसक्स में इतनी भारी गिरावट आ गई थी तब V चार्ट की स्थिति बन गई थी। यह एक ऐसी स्थिति होती है जब सेंसक्स 1000 अंक तक लुढ़क जाता है। लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसमें सुधार होता भी नजर आया। अब यह आंकड़ा 300 अंक पहुंच चुका है।

आपके बता दें, कि इस समय भारी गिरावट के बाद बाजार में सेंसक्स और निफ्टी की हालत में सुधार आया है।

 

LIVE TV