बकरियों के स्वयंवर पर मंत्रियों में घमासान, मुख्यमंत्री सुलझाएंगे मामला

नई दिल्ली। उत्तराखंड में बकरियों के स्वंयवर को लेकर मंत्रियों की आपस में भिड़ंत हो गई। 23 और 24 फरवरी को मुख्यमंत्री पद के दावेदार और राज्य के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और महिला सशक्तीकरण, बाल विकास और पशुपालन राज्य मंत्री रेखा आर्य के बीच बकिरयों के स्वयंवर पर तनातनी हो गई।

बकरियों

पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य मंत्री रेखा आर्य 2 दिन के बकरी स्वयंवर का आयोजन करना चाहती हैं। यह कार्यक्रम पहले से ही स्थानीय संस्था कोट विलेज कराती रही है।

यह भी पढ़ें-शेरवुड कॉलेज के दो शिक्षकों को जेल, लापरवाही के चलते छात्रों हुई थी मौत

रेखा आर्य को इस संस्था ने निमंत्रण दिया। उन्होंने धनोल्टी के बकरी स्वयंवर में भागीदारी के साथ यह फैसला भी किया कि 23-24 फरवरी को यह आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें-नियमों के फंदे में फंसा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट, ‘किल टू वेस्ट मशीन’ को नहीं मिली मंजूरी

यह फैसला संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को अखर गया। सबसे पहले उन्होंने रेखा आर्य की ओर से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द करा दिया। सतपाल महाराज का तर्क था कि मंत्रोच्चारण के बीच बकरियों का ब्याह कराना ठीक नहीं है। एक तरह से यह भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाना होगा। अब विवाद का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे।

LIVE TV