गर्मियों की छुट्टियों को बनाना है मजेदार तो इन जगहों का बनाएं प्लान

एडवेंचर और प्राकृतिक के बीच तेंलगाना को देश का दिल कहा जाता है। यहां अगर आप अपनी छुट्टियों को मजे से जीना चाहते है तो तेंलगाना का यह शहर बहुत खास है। खूबसूरत शहर आदिलाबाद अपनी कुदरती सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह स्थान आपको नई एडवेंचर दुनिया में ले जाएगा। आइये जानते हैं यह स्थान कैसे आपके रोमांच को दुगना कर सकता है।

कावल वन्यजीव 

सन 1964 में स्थापित यह वन्यजीव राज्य के सबसे खास वन्यजीव में से एक है। जंगली जीवों में आप यहां बाघ, तेंदुआ, बाइसन, भालू, मगरमच्छ, कोबरा, अजगर आदि को देख सकते हैं। 2012 में इस वन्यजीव को टाइगर रिजर्व भी बना दिया गया है। आप इस वन्यजीव को घूमने का भी प्लान कर सकते हैं।

कुंटाला फॉल्स

अगर इस शहर के फॉल्स की बात करी जाएं तो कुंटाला फॉल्स यहां का सबसे अच्छा फॉल्स है। यह झरना 42 मीटर ऊंचा है जो अपना जल घने जंगलों में बहती कदम नदी से प्राप्त करता है। यह झरना राज्य का सबसे सुंदर और ऊंचा झरना है। इस झरने के साथ कोई पुराना इतिहास भी जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इस झरने में राजा दुष्यंत की पत्नी शकुंतला स्नान करने के लिए आया करती थी। और यह वही स्थान है जहां दोनों के बीच प्रेम हुआ था। इसलिए इस झरने का नाम शुकंतला के नाम से प्रभावित है।

शिवराम वन्यजीव अभयारण्य

आदिलाबाद शहर में आप एक ओर वन्यजीव अभयारण्य की सैर का आनंद उठा सकते हैं। शिवराम वन्यजीव अभयारण्य भी राज्य के चुनिंदा लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। 36.2 9 वर्ग किमी में फैला यह अभयारण्य 1987 में स्थापित किया गया था। जंगली जीवों के साथ आप यहां विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों को भी देख सकते हैं। गोदावरी नदी के किनारे बसा यह अभयारण्य में वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता को पेश करता है। यहां आप बाघ, तेंदुआ, जंगली सूअर, भालू, और अजगर जैसे जंगली जीवों को देख सकते हैं।

पोचेरा झरना

कुंटाला फॉल्स के अलावा आप यहां पोचेरा फॉल्स की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। घने जंगलों के बीच स्थित यह झरना अपने खूबसूरत परिदश्य के साथ राज्य के चुनिंदा खास झरनों में गिना जाता है। इस झरने के साथ गोदावरी नदी का पानी मिलकर 20 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। हालांकि यह ज्यादा ऊंचा झरना नहीं है फिर भी अपनी खूबसूरती के बल पर सैलानियों को आनंदित करने का काम करता है। झरने के आसपास का माहौल काफी शांतिपूर्ण है। जंगलों के मध्य होने के कारण यह जलप्रपात विभिन्न हरी-भरी वनस्पतियों से घिरा हुआ है।

प्राणहिता वन्यजीव अभयारण्य

कावल वन्यजीव और शिवराम वन्यजीव अभयारण्य के अलावा आदिलाबाद में और भी कई खूबसूरत वन्यजीव अभयारण्य मौजूद हैं जो अपने प्राकृतिक खजाने के लिए जाने जाते हैं। प्राणाहिता वन्यजीव अभयारण्य आदिलाबाद के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। यह वन्यक्षेत्र तेलंगाना में सबसे पुराने संरक्षित क्षेत्रों में गिना जाता है। 136 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला यह अभयारण्य वर्ष 1980 में स्थापित किया गया था। यह अभयारण्य विभिन्न वनस्पति प्रजातियों के साथ जीव असंख्य जीव-जन्तुओं को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है। आप यहां जानवरों में तेंदुआ, बाघ, भालू, लकड़बग्गा आदि जीवो को देख सकते हैं इसके अलावा आप यहां कई पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

 

 

LIVE TV