तपती गर्मी में भी जान नहीं निकलने देगी स्‍ट्रॉबेरी और जिंजर से बनी ये ड्र‍िंक

खाने-पीने का शौक तो हर किसी को होता है। आमतौर पर गर्मियों के मौसम में मार्केट की ड्र‍िंक्स पीने का बहुत मन करता है। लेकिन उनके अनहेल्‍दी और अनहाईजेनिक होने के शक में आप उन्हें टेस्ट नहीं कर पा रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर में उन्‍हें बना सकते हैं। हम आपको स्ट्रॉबेरी जिंजर स्मूदी बनाना सिखाएंगे। ये टेस्‍टी भी है और आपके लिए हेल्‍दी भी।

खाने-पीने का शौक

सामग्री-

  • कटी स्ट्रॉबेरी- एक कप
  • रोमेन लेटयूस (सलाद पत्ता)-11/2 कप
  • लाल चुकंदर चौकोर कटा हुआ-1,2
  • कटा अदरक- 1
  • आइस क्यूब्स- आवश्यकतानुसार
  • शहद- एक टेबलस्पून

यह भी पढ़ें: लू लगने से हो सकती है यमराज से मुलाकात, इन उपायों से बच सकती है जान

स्ट्रॉबेरी जिंजर स्मूदी बनाने की विधि-

  • स्ट्रॉबेरी,चुकंदर और रोमेन लेटयूस को काट कर अलग रख लें।
  • अदरक, स्ट्रॉबेरी और चुकंदर को ब्लेंडर में डालें अब इन्हें तब तक ब्लेंड करें जब तक यह अच्छे से मिक्स न हो जाएं।
  • आइस क्यूब्स और शहद डालने के बाद फिर से मीडियम लो स्पीड पर ब्लेंड करें।
  • अब स्मूदी को 2 घंटों के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।
  • आधी कटी स्ट्रॉबेरी और अदरक से सजा कर सर्व करें।
LIVE TV