दक्षिण कोरिया की प्रकृति के साथ इतिहास भी है रोचक, मिलेगी मन को भी शांति

खूबसूरत नज़ारों से सजा दक्षिण कोरिया किसी जन्नत से कम नहीं है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, खूबसूरत फूलों की वादियां, समुद्र तट, ये सब दिलचस्प नज़ारे दक्षिण कोरिया की खूबसूरती को बयां करते हैं। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां इन नज़ारों का आनंद लेना कोई मुश्किल बात नहीं पर जब बात दक्षिण कोरिया की हो तो आप इनका मज़ा और आसानी से ले सकते हैं। इस देश के पश्चिम में चीन, उत्तर में उत्तर कोरिया और पूर्व में जापान स्थित है।

 दक्षिण कोरिया

यह देश अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इसका मतलब यह है कि पारंपरिक खूबसूरती के साथ-साथ यहां आधुनिक कला का भी मेल देखने को मिलता है। यहां पर दुनिया के बेहतरीन पहाड़ हैं, जिनकी खूबसूरती मनमोह लेगी.

होम ऑफ स्ट्रीट फूड-सियोल

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। यहां की भाषा कोरियाई है, जो हंगुल और हञ्जा में लिखी जाती है और राष्ट्रीय मुद्रा यॉन है। चेंजदियोक पैलेस, हवासोंस फोर्टरेस, जोंगम्यो शीरीन और राजसी मसज़िद कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें यूनेस्को ने विश्व विरासत की सूची में शामिल किया है। यहां का स्ट्रीट फूड भी एक मुख्य कारण है, जो कि सड़क किनारे लंबी कतारों में लगी चमकीली रौशनियों की शोभा को बढ़ाते हैं। यही वजह है कि इसे होम ऑफ स्ट्रीट फूड भी कहा जाता है। कोरिया फाइनेंस बिल्डिंग, एन सियोल ऑवर, द वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सेवन स्काइस्क्रेपर रेजिडेंस टॉवर पैलेस शहर के मुख्य आकर्षण हैं, जो पर्यटकों का अपनी ओर लुभाते हैं।

ह्यूइंड तट, बुसान

बुसान एक तटीय इलाका है जो कि तटों से घिरा हुआ है। इसी में से एक है ह्यूइंड तट। हर मौसम इस जगह कि खूबसूरती का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। सर्दियों में टहलने के लिए ये एक मुफीद जगह है। बुसान में स्थित डोंगबीकसियोम द्वीप पर जो सबसे खास गतिविधि है सूर्योदय का पहला नजारा है। साल की पहली तारीख को इस नज़ारे को देखने को लिए विश्वभर से लोग आते हैं।

जियोंगंजू

उत्तरी उलसन और बुसान के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में बसा है। इस शहर को आमतौर पर एक ऐसा म्यूजियम कहा जाता है, जिसमें दीवारें न हों। यहां बड़ी संख्या में ऐतिहासिक स्थल है, जहां देखने के लिए काफी अच्छे नज़ारे हैं। कोरिया का प्रसिद्ध बुल्गस्का मंदिर यहीं स्थित है। यह मंदिर कोरियाई बुद्धिस्ट स्थापत्य का एक शास्त्रीय नमूना है। अगर आप यहां आने की इच्छा रखते हों तो कोशिश कीजिए कि सुबह तड़के आएं। ये अपने आप में एक मास्टर पीस है। दरअसल, यह आठवीं सदी की कला का नमूना है, जिसे सिला राजवंश ने बनाया था। बारिश के मौसम में ये नज़ारा और सुंदर लगता है।

आइलैंड ऑफ गॉड्सजाजू द्वीप

जाजू द्वीप को आइलैंड ऑफ गॉड्स’ भी कहा जाता है। अलग-अलग जगहों से आए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है। अक्सर होने वाली बारिश और हसीन मौसम के कारण ये लोगों का पसंदीदा हनीमून पड़ाव भी है। इसके अलावा यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और इतिहास को जानने में रूचि रखते हे तो दक्षिण कोरिया की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के म्यूज़ियम आपको ज़रूर पसंद आएंगे। जेजू एजुकेशन म्यूजियम, जेजू इंडिपेंडेंस म्यूजियम, फॉकलोर और नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जाकर कुछ विशेष जानकारी बटोर सकते हैं।

सियोरक्सन नेशनल पार्क

पार्क, नदियां, खूबसूरत वादियों के बीच जाना सभी पसंद करेंगे। इस जगह का सियोरक्सन नेशनल पार्क एक ऐसा पार्क है जहां पतझड़ के समय भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। और पीले पत्तों से भरे जंगल जिसमें बीच-बीच पत्थरों की कलाकृतियां, छोटे-छोटे पर्वत और नदियां मिलती हों, ऐसे नजारों में भला कौन नहीं गुम हो जाना चाहेगा। इस जगह पर कुछ मशहूर मंदिर भी मिलते हैं।

 

 

 

 

 

LIVE TV