Solar Eclipse 2020 : इन राशियों पर होगा सूर्य ग्रहण का असर, देखिए इसमे कहीं आप की राशि तो नहीं?

मिथुन: व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। अत: किसी भी काम को करते समय लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कर्क: कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट तथा म्यूचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। दुष्टजन तथा ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय अनुकूल है।

कन्या: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

कुंभ: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूर से कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। दौड़ धूप अधिक रहेगी।

मीन :- निवेश शुभ रहेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

LIVE TV