मिशन 2019 को लेकर कार्यकर्ताओ में जोश भर रहे शाह, बूथ लेवल के सभी पहलुओं पर की चर्चा

अनुज अवस्थी

देहरादून। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शहर दौरे में सबसे पहले विस्तारकों के साथ बैठक की। इस बैठक में बीजापुर में कई विधायक और संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे। लेकिन किसी को विस्तारकों की बैठक में आने की इजाजत नहीं दी गई।

मिशन 2019

ये बैठक लगभग एक घंटे तक से ज्यादा चली। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए बूथ लेवल पर संगठन की स्थिति और सभी पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही मंत्रियों और विधायकों की कार्यशैली की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:- पहली बार मानसरोवर की यात्रा पर जा रहा पूरा परिवार, मंत्रालय ने की मदद

अमित शाह ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए। वहीं शाह ने सर्वे चौक सभागार में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

2019 के चुनाव को लेकर पार्टी के लिए सोशल मीडिया किस तरीके से काम करे इसके दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:- हाईकोर्ट का आदेश बना कारोबारियों के लिए अभिशाप, सरकार से लगाई गुहार

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि अमित शाह 2019 को लेकर कार्यकर्ताओ में जोश भर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। उनका कहना है कि 2019 में उत्तराखंड में पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगें।

देखें वीडियो:-

LIVE TV