यूपी में भीषण गर्मी का सितम जारी, लखनऊ सहित कई शहर में हो सकती हैं 24 घंटे के अंदर बारिश

यूपी में मॉनसून प्रवेश करने के बाद सोनभद्र जिले रुका हुआ है, मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में 25 जून से आसमान में बादल दिखेंगे।

दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुसार 27 से 29 जून के बीच मानसून यूपी में दस्तक दे सकता है। आइये जानते हैं कि आज यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहेगा। वही 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक-दो बार बारिश हो सकती है।

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक-दो बार बारिश हो सकती है।

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान साफ रहेगा।

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, यहां भी हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक-दो बार बारिश हो सकती है।

अयोध्या मौसम
अयोध्या में अधिकतम तापमान 43.1 और न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मेरठ मौसम
मेरठ में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, मौसम साफ रहेगा ।

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम शुष्क रहेगा।

LIVE TV