Sawan 2021 : जल्द ही शुरु होने वाला है सावन का महीना, इस पूजा विधि से करें भगवान को प्रसन्न

हिंदू धर्म में सावन के माह का विशेष महत्व होता है। सावन का माह देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस माह में विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। सावन के महीने में सोमवार का महत्व अधिक होता है। इस माह में शिव पूजा अर्चना से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस बार सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू होगा जो 22 अगस्त तक चलेगा।

आइए जानते हैं सावन माह की पूजा-विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • घर के समीप मंदिर में जाकर दीपक अवश्य प्रज्वलित करें।
  • देवी-देवताओं का गंगाजल से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
  • भगवान शिव को बेलपत्र अवश्य अर्पित करें।
  • भगवान शिव की आरती करें और भोग लगाएं।
  • भगवान शिव को सात्विक चीजों की ही भोग लगाएं।
  • परिवार के साथ भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

सावन के सोमवार की लिस्ट

पहला सोमवार- 26 जुलाई
दूसरा सोमवार- 02 अगस्त
तीसरा सोमवार- 09 अगस्त
चौथा सोमवार- 16 अगस्त

LIVE TV