पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे RSS कार्यकर्ता, गाली-गलौज का लगाया आरोप

रिपोर्ट- धर्मेंद्र सिंह 

आगरा। थाना ताजगंज के पुरानी मंडी चौराहे के पास RSS कार्यकर्ताओं का हंगामा चला। स्वयंसेवकों का आरोप है कि पुलिस द्वारा प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को गाली गलौज कर मारपीट की और ध्वज का अपमान भी किया। पुलिस ने कई समाजसेवियों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से स्वयं सेवकों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

प्रदर्शन करते RSS के सदस्य

सोमवार देर शाम RSS की शाखा मे पुलिस पर खलल डालने का आरोप लगा है। स्वयंसेवियों का कहना है प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के साथ मारपीट और गाली गलौज की है। इतना ही नहीं पुलिस ने  RSS को आतंकी संगठन भी बताया। एकता चौकी इंचार्ज, थानाध्यक्ष और सीओ पर राष्ट्रीय ध्वज को अपमान का भी आरोप लगाया है। पुरानी मंडी चौराहे के पास बीच सड़क पर बैठकर कई घंटो स्वयंसेवियों ने हंगामा और नारे बाजी की। आरएसएस के पदाधिकारियों का कहना है कि अपमान करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक इसी तरह हंगामा चलता रहेगा।

यह भी पढ़े: मिशन 2019: गाजियाबाद में गरजे योगी, लगाई सासंद और विधायक की क्लास

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी के. पी.  सिंह ने बताया के मामले की जांच की जा रही है जो भी पुलिसकर्मी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

LIVE TV