चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में खिलाया गया सड़ा खाना

रिपोर्ट – अनुराग पाल

रुद्रपुर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, इसी बीच दोपहर में प्रतिभाग करने आए कर्मचारियों को सड़ा खाना परोस दिया गया। जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हंगामा काट दिया। खबर मिलते ही अधिकारियो में हडकंम्प मच गया,जिसके बाद सभी कर्मचारी सड़ा खाना छोड़ अपने घरों को लौट गए।

मिठाई

18 नवंबर को निकाय चुनाव है और इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, पिछले चार दिनों से जिला मुख्यालय रूद्रपुर में निकाय चुनाव को लेकर कर्मचारियों की ट्रेनिग चल रही थी आज भी जेसीस स्कूल में चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें जिले के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

नियमों के तहत दोपहर प्रशासन ने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लंच का इंतजाम भी किया था और इसका जिम्मा जिले के डीएसओ को सौंपी गई थी। जिसके तहत डीएसओ ने प्रशिक्षण लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए डिब्बा बंद खाने का इंतजाम कराया था।

दोपहर प्रशिक्षण के बाद सभी को डिब्बा बंद खाना परोसा गया। जैसे अधिकारियों मे डिब्बा बंद खाना खोला तो उससे बदबू आ रही थी। ऐसे में लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने खाना फेंक दिया।

अमेठी में स्मृति ईरानी की सौगात, कांग्रेस ने बताया मोदी का दबाव

अधिकारी बगैर खाए ही जेसीज से चले गए। पूरे मामले की खबर जब अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। लोगों का कहना था कि खाना बासी परोसा गया था बातचीत में पता चला कि कल (गुरुवार) को भी बासी खाना परोसा गया था।

वहीं डीएम नीरज खैरवाल ने बताया कि मामले की अभी सूचना मिली है जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

LIVE TV