रोडवेज बस 100 फीट नीचे खाई में गिरी, 2 की मौत 10 घायल

रिपोर्ट – विवेक दूबे

इटावा। इटावा एन एच 2 पर आगरा से कानपुर जा रही रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरने से दो की मौत और  10 घायल हो गए।  सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस फोर्स के कारण कई लोगो की जान बच गई।

बस खाई में

इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बुदेला गांव के पास आगरा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी जिसमे दो लोगो की मौत हो गयी और करीब दस यात्रियों को गम्भीर चोंटे आई है। यात्रियों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है  कानपुर से आगरा जा रही रोडवेज बस  यू पी 77  एन 6961 अचानक एन एच 2 पर सड़क से 100 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़े: SC के आदेश पर जयप्रकाश एसोसिएट्स को 15 जून तक जमा कराने होंगे 1,000 करोड़

यह भी पढ़े: विधायकों की खरीद-फरोख्त में मोदी का हाथ : सिद्धारमैया

पुलिस को सूचना मिलते ही भारी तादात में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर घायल यात्रियों को हॉस्पिटल पहुंचाया। बस को क्रेन के जरिए सीधा करा कर पूरी बस को चेक किया गया। सबसे अच्छी बात यह रही कि उस बस में केवल 17 यात्री थे वरना मरे वालों की संख्या बढ सकती थी।

LIVE TV