Redmi Note 7 Pro की कीमतों का हुआ खुलासा, लीक हुईं और भी जानकारियां

नई दिल्ली। श्याओमी मोबाइल कंपनी इन दिनों अपने दो लेटेस्ट हैंडसेट को लेकर खासी चर्चा में है। स्मार्टफोन के दीवानों को इन दोनों ही स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में वे इनसे जुड़ी सभी जानकारियों पर नज़र बनाए हुए हैं।

Redmi Note 7 Pro

बता दें हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 7 को चीनी मार्केट में उपलब्ध कराया था, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री को लेकर संशय बना हुआ है। इसी बीच इस हैंडसेट का अपग्रेड माना जाने वाला Redmi Note 7 Pro इंटरनेट पर जानकारियां लीक होने की वजह से सुर्ख़ियों में आ गया।

हाल ही में लीक जानकारियों और टीजर के हवाले से इनसे जुड़ी कई जानकारियां सामने आई, जिसमें इन हैंडसेट से जुड़े स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा हुआ। साथ ही Redmi Note 7 की कीमत का भी खुलासा हुआ, लेकिन Redmi Note 7 Pro की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब ताजा मामले में लीक जानकारियों से Redmi Note 7 Pro से संबंधित कीमतें भी साफ़ हो गई हैं।

खबरों के मुताबिक़ नोट 7 के अपग्रेड Redmi Note 7 Pro के बारे में जानकारी इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई है। Xiaomi के नए सब-ब्रांड ‘Redmi by Xiaomi’ का पहला हैंडसेट Redmi Note 7 है और Redmi Note 7 Pro अगले महीने आएगा।

स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने की चर्चा है। अब इस स्मार्टफोन की कीमत भी लीक हुई है। Redmi Note 7 की तरह Redmi Note 7 Pro में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

बता दें चीनी ब्रांड ने इसके अलावा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, अब एक टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर खुलासा किया था कि Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। जबकि रेडमी नोट 7 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। याद रहे कि Qualcomm के बीते साल अक्टूबर महीने में Snapdragon 675 प्रोसेसर को पेश किया था।

वहीं वीबो पर एक दूसरे टिप्सटर ने दावा किया कि Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी। चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।

फायदा ही फायदा! ऑफर्स का डबल डोज, Amazon और Flipkart की बंपर डिस्काउंट सेल एक साथ

इससे पहले रेडमी बाय शाओमी ने वीबो पर टीज़र ज़ारी किया था, इसमें रेडमी नोट 7 का पूरा ब्योरा था। इसके साथ टीज़र में दिखाया गया था कि Redmi Note 7 Pro में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर होगा। वहीं, Redmi Note 7 हैंडसेट 48 मेगापिक्सल के सैमसंग ISOCELL GM1 सेंसर के साथ आता है।

प्राइमरी कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी देने के अलावा Redmi by Xiaomi सब-ब्रांड ने पुष्टि की कि रेडमी नोट 7 प्रो को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

LIVE TV