Redmi 7 के तीन मॉडल्स को मिला ट्रिपल-सी सर्टिफिकेट, यूजर्स को मिल सकता है ये फायदा

नई दिल्ली। श्याओमी मोबाइल कंपनी की रेडमी सीरीज लोगों लुभाने में सफल साबित हो रही है। यही कारण है कि लोगों को इस सीरीज के तहत आने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में इस सीरीज के शानदार हैंडसेट Redmi Note 7 Pro को लेकर सुर्ख़ियों का बाजार गरम था। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को जल्द ही लांच कर देगी। इसके साथ ही इस सीरीज में एक अन्य नाम भी जुड़ने की भी खबर है।

बताया जा रहा है कि Redmi 7 के तीन मॉडल को हाल ही में ट्रिपल-सी सर्टिफिकेशन हासिल हुआ है। इससे उम्मीद बढ़ जाती है कि Redmi Note 7 Pro के लांच के साथ Redmi 7 को भी लांच कर दिया जाएगा।

खबरों के मुताबिक़ Redmi 7 के तीन मॉडल नंबर को कथित तौर पर 12 फरवरी को CCC सर्टिफिकेशन मिला है। इसी फोन को सिंगापुर के IMDA और ताइवान के NCC पर भी लिस्ट किया गया था। सर्टिफिकेशन के बारे में सबसे पहले जानकारी MySmartPrice द्वारा दी गई। सर्टिफिकेशन से यह भी खुलासा हुआ कि Redmi 7 के ये सभी वेरिएंट 10 वॉट के चार्जर के साथ आएंगे।

सर्टिफिकेशन में रेडमी 7 के तीन अलग वेरिएंट M1810F6LE, M1810F6LT और M1810F6LC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हैं। ड्रॉयडशाउट ने पुष्टि की है कि इन्हीं तीनों मॉडल नंबर का इस्तेमाल Redmi 7 की आईएमडीए सर्टिफिेकेशन में हुआ था। 10 वॉट चार्जर के अलावा सर्टिफिकेशन से इस हैंडसेट के 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आने के बारे में पता चला है।

बता दें 3सी सर्टिफिेकेशन मिल जाने के बाद इस फोन को पहले चीन में लॉन्च किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इसके बाद ही इसे ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। रेडमी 7 के बारे में और कोई जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है, लेकिन हम इसे Redmi 6 से बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं।

याद रहे कि Redmi 6 में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है। हम Redmi 7 में डिस्प्ले नॉच और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो की उम्मीद कर सकते हैं। रेडमी 6 मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। हम रेडमी 7 में ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

ये हैं दुनिया के तीन सबसे बड़े ब्रिज, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग…

वैसे, Xiaomi भारत में पोको की तरह Redmi को अलग सब-ब्रांड नहीं बनाना चाहती है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि कंपनी रेडमी 7 सीरीज़ को भारत में कब और कैसे लॉन्च कर करती है।

संभव है कि शाओमी से हाल ही में अलग हुए Redmi सब-ब्रांड द्वारा Redmi 7 को Redmi Note 7 Pro के बाद लॉन्च किया जाए।

LIVE TV