Rajastha Budget: पेयजल के लिए 14 करोड़ रुपए का बजट आवंटन

phpThumb_generated_thumbnail (3)एजेंसी/दौसा . वर्ष 2016-17 के लिए राजस्थान सरकार का आम बजट आज विधानसभा में पेश किया गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के अपने तीसरे बजट में दौसा के लिए कुछ राहत भरी घोषणाएं की गईं। पेयजल समस्याओं से जूझ रहे दौसा को पेयजल के लिए घोषणाओं की उम्मीद थी। बजट घोषणा में पेयजल के लिए 14 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई। उम्मीद लगाई जा रही है कि इससे दौसा की सबसे बड़ी पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा।

पशु चिकित्सालय का नया भवन बनेगा

राजे ने बजट घोषणा के तहत दौसा के पशु चिकित्सालय के नवीन भवन के निर्माण की घोषणा की है। इसके लिए बजट भी आवंटित किया गया है।

मेंहदीपुर बालाजी मंदिर का होगा विकास

बजट में प्रदेश के 12 मंदिरों में सुविधाओं के विकास के लिए 33 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया। इन मंदिरों में मेंहदीपुर बालाजी का नाम भी शामिल है।

  • इसके अलावा खान भंाकरी और धोली घूमटी में ओवर ब्रिज की घोषणा की गई है।
  • दौसा में पॉली क्लिनिक का रिनोवेशन किया जाएगा। इसके लिए 5.76 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया।
LIVE TV