‘महिलाओं की ड्रेस’ पर आनंदीबेन ने दबोच ली गर्दन, छटपटा कर रह गए राहुल

महिलाओं की ड्रेसनई दिल्ली। एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने विवादित बयानबाजी के चलते चर्चा का विषय बन गए हैं। जहां एक ओर सोशल मीडिया पर आरएसएस तथा महिलाओं की ड्रेस पर टिप्पणी को लेकर राहुल ट्रोल हो रहे हैं। वहीं भाजपा नेता और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने राहुल की जमकर खिंचाई की है।

अरुणाचल में सैन्य शिविर पर म्यांमार के उग्रवादी समूह ने किया हमला

खबरों के मुताबिक़ महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने राहुल से पूछा कि, ‘क्या वो महिलाओं का शरीर और कपड़ा ही देखते हैं। क्या वो सिर्फ यही देखते हैं कि महिलाओं ने क्या पहना है क्या नहीं पहना है।’

बता दें राहुल ने वड़ोदरा में कहा था कि आरएसएस की सोच पर ही भाजपा काम करती है। आरएसएस की नजर में जब तक महिलाएं चुप रहें कुछ न बोलें, तब तक ठीक हैं, जैसे ही महिलाओं ने मुंह खोला कि वो चुप कराने में जुट जाते हैं।

राहुल ने पूछा कि आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं? कभी शाखा में महिलाओं को देखा है शॉर्ट्स में? मैंनें तो नहीं देखा।

विदेशी नहीं देसी एक्ट्रेस की वजह से राहुल गांधी में आया बदलाव, दे रहें ट्रेंडिंग भाषण

आनंदीबेन ने कहा कि राहुल का बयान महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान पर माफी मांगना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो गुजरात की महिलाएं एकजुट होकर उनके खिलाफ अभियान चलाएंगी और कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों में एक भी सीट पर जीत का स्वाद नहीं चख पाएगी।

आनंदीबेन ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बहन से पूछना चाहिए कि क्या जिन शब्दों का प्रयोग राहुल ने किया है, क्या वो ठीक है और आपको पसंद है?

देखें वीडियो :-

LIVE TV