पंजाब : 29 नगरपालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी

पंजाबचंडीगढ़| पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। चुनव में सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है।

अमृतसर, जालंधर, पटियाला नगर निगम के लिए और 29 नगरपालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है।

चुनाव के नतीजों का ऐलान रविवार शाम तक हो जाएगा।

गुजरात चुनाव : 4 विधानसभा क्षेत्रों के 6 मतदान केंद्रों पर दुबारा वोटिंग जारी

लुधियाना में मतदाता सूची अपडेट नहीं होने की वजह से मतदान नहीं हो रहा है।

चुनाव के दौरान कुल 8,000 चुनावकर्मियों और 15,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

अकाली दल-भाजपा और आप ने कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

जालंधर में 80 वार्डो से 305 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

जगन्नाथ मंदिर के गर्भ गृह में अब श्रद्धालु नहीं कर सकते प्रवेश

पटियाला में 57 वार्डो में चुनाव लड़े जाएंगे, जहां 260,604 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है।

LIVE TV