PUBG खेलना हो सकता हैं आपके सेहत के लिया खतरनाक साबित , जाने कैसे…

जब मैं फ्री होता हूं तो पबजी खेलता हूं। जब मैं व्यस्त रहता हूं तब भी पबजी खेलता हूं। वहीं यह कहना है एक पबजी प्लेयर का। आप मेट्रो में सफर करते हों या बस में या फिर ट्रेन में, आपको मोबाइल पर पबजी खेलते हुए लोग मिल जाएंगे।

 

बतादें की अन्य वीडियो गेम की तरह ही पबजी भी एक हिंसक गेम है जिसमें प्लेयर्स दूसरे प्लेयर्स को जान से मारते हैं। लगातार इस गेम को खेलने पर इंसानों की हिंसक प्रवृति में वृद्धि हो सकती है। हिंसक होने के डर से ही चीन सरकार ने पबजी को बैन कर रखा है। लेकिन इस गेम की वजह से लोगों में गुस्सा, हिंसक सोच और हिंसक व्यवहार देखे जा रहे हैं।

हैक हुआ मेट्रोपोलिटन पुलिस का ट्विटर अकाउंट , ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान को ठहराया जिम्मेदार…

PUBG मोबाइल गेम की चक्कर में भारत में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं, तो कई ने अपने घर ही में चोरियां भी की हैं। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के ठाणे में एक किशोर ने अपने बड़े भाई की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे पबजी खेलने से मना किया था।

लेकिन ऐसी कई घटनाएं आपको मिल जाएंगी, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी कि क्या पबजी वाकई इतना खतरनाक है? आज हम आपको इस रिपोर्ट में पबजी से होने वाली 8 बीमारियों के बारे में बताएंगे।

देखा गया हैं की PUBG गेम खेलने के कारण लोग दिनभर व्यस्त रह रहे हैं और अपने अन्य कामों को दरकिनार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में तलाक का सबसे बड़ा कारण वीडियो गेम है। वीडियो गेम की लत में आप अपना समय भी बर्बाद करते हैं और फर्जी जीत के चक्कर में आप वास्तविक जीवन और दुनिया से दूर हो जाते हैं।

वहीं PUBG खेलने के दौरान गेम के प्लेयर्स से ही चैटिंग करते हैं। ऐसे में आप दुनिया और समाज से अलग हो जाते हैं। आपको जब भी समय मिलता है, तो आप गेम ही खेलते हैं। समाज से आपका कोई सरोकार नहीं रह जाता। आप घर में ही रहना पसंद करने लगते हैं। ऐसे में आप बाहरी लोगों से मिल नहीं पाते हैं।

लेकिन एक ही जगह बैठकर लगातार गेम खेलना किसी ही सूरत में सेहत के लिए सही नहीं है। चाहे आप फोन पर गेम खेल रहे हों या कंप्यूटर पर, दोनों ही स्थिति में आपकी आंखों पर गलत प्रभाव पड़ता है और आंखें खराब भी हो सकती हैं। ऐसे में आपको सिर दर्द की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपकी पीठ में भी दर्द की शिकायत हो सकती है।

इसके पीछे दो कारण हैं। यह पहला यह कि गेम खत्म नहीं होने के चलते आप सोने नहीं जाते हैं और दूसरा ज्यादा देर तक स्क्रीन पर देखने के कारण चाहने के बाद भी आपको नींद नहीं आती है।

दरअसल PUBG का सबसे खराब असर पढ़ाई पर पड़ता है। लगातार गेम खेलने में व्यस्त रहने के कारण आपकी पढ़ाई नहीं हो पाती है। फलस्वरूप परीक्षा परिणाम भी खराब आता है। ऐसे में आपको इसके बारे में सोचना चाहिए और पबजी गेम खेलना बंद करना चाहिए। इस बात को हमेशा याद रखें, यह सिर्फ एक वीडियो गेम है और इसमें दुनिया खत्म हो नहीं होगी।

 

 

LIVE TV