बॉयफ्रेंड ने बर्थडे पर किया कुछ ऐसा प्लान,जिसे देख खुद को रोक नहीं पाएंगी देसी गर्ल

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज 36 साल की हो गयी हैं. इस बार प्रियंका चोपड़ा अपना जन्मदिन ‘बेवॉच’ ऐक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मना रही हैं। इन दिनों प्रियंका सोशल मीडिया पर निक के साथ ही नजर आती हैं।

Priyanka (1)

 

सिंगर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया तस्वीरों को देखें तो उससे लगता है। कि यह दोनों लवबर्ड्स पैरिस में इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। निक जोनस को देख कर लगता हैं कि उनकी कुछ स्पेशल प्लानिंग हैं।

priyanka

न्यू यॉर्क के एक फेमस रेस्ट्रॉन्ट के बाहर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा निकलते हुए देखा गया. हमेशा की तरह दोनों हाथों में हाथ पकड़े दिखे। निक के भाई जो और उनकी मंगेतर सोफी भी नजर आई थी. उनको देख कर लग रहा था प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है।

ये भी जाने:मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर ही बनाएं ये क्ले, बाल दिखेंगे हमेशा जवां

प्रियंका ने केक का फोटो शेयर किया है। केक पर ‘हैपी बर्थडे प्रियंका’ लिखा हुआ है। इसके साथ ऐक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘और यह शुरू हो गया।

priyanka

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को मेट गाला 2017 के रेड कार्पेट पर पहली बार साथ देखा गया था।

प्रियंका की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू होने वाली है इस लिए प्रियंका जल्द ही मुंबई वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में साथ ही में दिशा पाटनी भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

 

प्रियंका की एक और फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की भी शूटिंग शुरू होने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका साथ फरहान अख्तर हैं। इस फिल्म में पीसी, जायरा वसीम की मां का किरदार निभाएंगी।

सूत्रों के अनुसार ‘द स्काई इज पिंक’ के लिए प्रियंका फीस की जगह इसके प्रॉफिट में से हिस्सा लेने वाली हैं.

 

LIVE TV