प्यार में जिंदगी बदलती है… यहां तो इस एक्टर ने नाम ही बदल लिया
मुंबई। फिल्मों में दिखने वाला प्यार हर किसी के लिए ख्वाब नहीं रह जाता है। कुछ खुशकिस्मतों के लिए वो ख्वाब उनकी हकीकत बनकर उनका हमसफर बनने वाला होता है। बीते कुछ दिनों में छोटे पर्दे से लेकर फिल्मी दुनिया की कई शख्सितों को ऐसे प्यार करने वाले हमसफर मिले हैं। उन सभी में से एक नाम प्रिंस नरुला का भी है। प्रिंस अपनी मंगेतर बन चुकी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।
हाल ही में प्रिंस ने युविका के लिए कुछ ऐसा किया है जो बहुत कम लोग अपने प्यार के लिए करते हैं। मोहब्बत में मजनू बन चुके प्रिंस ने युविका के लिए अपना नाम बदल लिया है। प्रिंस नरुला का आफिशियल इंस्ट्राग्राम अकाउंट इस बात की गवाही दे रहा है।
प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम ‘प्रिंस नरुला’ से बदलकर ‘प्रिंस युविका नरुला’ रख लिया है। हालांकि ट्विटर पर उनके ऑफिशियल अकाउंट का नाम नहीं बदला है।
प्रिंस और युविका केवल नाम के लिए प्यार के बंधन में नहीं बंधे हैं। दोनों ने इंगेजमेंट भी कर ली है। लंबे समय से दोस्ती और प्यार के रिश्ते की डोर से बंधे रहने के बाद प्रिंस और युविका ने सगाई करने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा भी इंस्टाग्राम पर ही की थी।
दोनों ने अंगूठी पहले हुए तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। शेयर की गई तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘Can’t believe this just happened love u beba #forlife thank u for asking me .. for holding my hand.. for believing in us.. for being my partner for forever n beyond…. cheers to US …. to new beginnings.. n to a lifetime of love n memories..Forever yours.. always ♥ #engaged @princenarula.’
खबरों के मुताबिक, दोनों ने पिछले साल वैलेंटाइन डे पर ही सगाई कर ली थी जिसका खुलासा इस साल हुआ।
दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। दोनों रियलिटी शो बिग बॉस 9 में साथ थे। शो खत्म होने के बाद भी इनका रिश्ता और प्यार बरकरार है।
बता दें, प्रिंस की ही तरह एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भी शादी के बाद अपने नाम में सोनम का नाम जोड़ लिया है।