राष्ट्रपति कोविंद 112 मेधावी महिलाओं को करेंगे सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदनई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 100 से ज्यादा महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रथम महिला न्यायाधीश, प्रथम महिला कुली, प्रक्षेपास्त्र परियोजना की अगुआई करने वाली प्रथम महिला, प्रथम पैराट्रपर, प्रथम ओलम्पिक खिलाड़ी के साथ-साथ व्यापक शोध के बाद चुनी गयीं अन्य महिलाओं सहित कुल 112 महिलाओं को सम्मानित करने के लिए चुना है। सभी महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- 60 लाख से अधिक भारतीयों ने फेसबुक पर खुद को रक्तदाता के रूप में पंजीकृत किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि महिलाओं को चुनने के लिए मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण की भावना से ‘फर्स्ट लेडीज’ के सूत्र को अपनाया। इन ‘फर्स्ट लेडीज’ ने विभिन्न बाधाओं, मानकों और दमनकारी विचारों को पार कर उन क्षेत्र में प्रथम मुकाम पाया जिसे उनके लिए दुरुह माना जाता था।

रक्षा मंत्रालय, खेल मंत्रालय, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, मीडिया, इंटरनेट और अन्य माध्यमों से 227 महिलाओं को चुना गया था। इनमें से भी पुरानी बनी बनाई दीवारों को लांघकर अपने क्षेत्र में प्रथम बनने वाली 112 असाधारण महिलाओं को इसके लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें:- ‘साइबर सुरक्षित भारत’ से होगी आधार डाटा की सुरक्षा : अल्फोंस

मंत्रालय ने 2015 में फेसबुक के सहयोग से ‘100 वुमेन अचीवर्स’ के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाली 100 सफल महिलाओं की पहचान की थी। ‘100 वुमेन अचीवर्स’ का दूसरा चरण ‘फर्स्ट लेडीज’ है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV