नेपाल में 10 पर्सेंट कमीशन के साथ बदली जा रही पुरानी करेंसी, करोड़ों रूपये के साथ दस लोग गिरफ्तार

जावेद चौधरी

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन पुराने नोटों को बंद कर दिया था, वह पुराने नोट अभी भी चलाए जा रहे हैं। सुनकर हैरानी होती है । लेकिन बात सच है। यह नोट नेपाल में चलाए जा रहे हैं। और आज भी इनको बदलने का खेल जारी है। गाजियाबाद में 1 करोड रुपए की पुरानी करेंसी के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सभी आरोपी लोग व्यापारी हैं, जो एक परसेंट कमीशन पर इन्हें नेपाल पहुंचा रहे थे। लेकिन नेपाल में इन्हें 10 पर्सेंट कमीशन पर बदला जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां पर कुछ कसीनो में यह नोट बदले जा रहे हैं।

गाजियाबाद के कवि नगर पुलिस ने 2 गाड़ियों से 1 करोड रुपए की पुरानी करेंसी बरामद की है। यह करेंसी नेपाल ले जाने की तैयारी हो रही थी। मामले में 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जो व्यापारी से लेकर कई बड़े कनेक्शन रखने वाले लोग हैं।

पता चला है कि नेपाल में  इन नोटों को  कमीशन पर बदलने जा रहे थे। नेपाल में 10  पर्सेंट कमीशन पर इन नोटों को आज भी बदला जा रहा है। यानी पुराने नोट का चलन भले ही भारत में बंद हो गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनको लेकर एक बड़ा गोरखधंधा चल रहा है।

यह भी पढ़ें:- सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर मढ़ा गंभीर आरोप, कहा- सभी बूथों पर नहीं हुआ पुनर्मतदान

गाजियाबाद एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी काफी अहम साबित होगी। इनकम टैक्स विभाग को भी जानकारी दी गयी है। पुलिस के सामने कुछ कसीनो के नाम आए हैं। जो नेपाल में हैं। और वहां पर 10 पर्सेंट कमीशन पर यह नोट बदले जा रहे हैं। दो चरणों में यह पूरा खेल चल रहा है।

पहला चरण भारत से इन्हें नेपाल पहुंचाने का है। जिसमें एक पर्सेंट कमीशन पर काम होता है। और दूसरे चरण में नेपाल में इन्हें बदला जाता है। जिसमें 10 पर्सेंट कमीशन दूसरे चरण वाले शख्स को मिलता है। यह पूरी चेन में काम करते हैं। और लंबे समय से इस काम को कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- सीएम योगी की तस्वीर पर समर्थकों ने किया दुग्धाभिषेक, लिया बड़ा संकल्प

मतलब साफ है एक बड़ा नोट रैकेट अभी भी काम कर रहा है। शायद इसका कनेक्शन हवाला से और काले धन से भी हो सकता है। लेकिन यह सभी चीजें जांच का विषय है। जांच के बाद तमाम तस्वीर साफ हो पाएगी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV