पीएम और सीएम ने ट्वीट कर जताया शोक, कुशीनगर घटना को बताया हृदयविदारक

दिलीप कुमार

उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां चुनाव चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर गृह जनपद गोरखपुर मंडल के जिला कुशीनगर में हल्दी की रस्म में कुआं पूजन के दौरान हुए हादसे में अब तक 13 की मौत हो चुकी हैं। इसमें 9 बच्चियां और 4 महिलाएं हैं। जब हादसा हुआ उसके कुछ पहले वहां खुशी का माहौल था। महिलाएं नाच-गा रहीं थीं। नाचते-गाते कुछ महिलाएं कुएं की स्लैब पर चढ़ गईं। उनकी देखादेखी कुछ बच्चियां भी चढ़ गईं। कमजोर स्लैब के कारण वजन सह नहीं पाई और टूट गई।

जिस घर में शादी थी, वहां के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात महिलाएं नाचते-गाते हल्दी की रस्म मटिकोड़वा निभाने के लिए निकलीं। रास्ते में खूब नाच-गाना हुआ। क्षेत्रीय प्रथा के मुताबिक बारात के स्वागत के लिए महिलाएं रास्ता बना रही थीं, उन्हें क्या पता था, जिसके लिए वे रास्ता बना रही हैं, उस लड़की को वह कभी देख नहीं पाएंगी। इतना बड़ा हादसा हो जाएगा यह किसी ने सोचा नहीं था।

लोगों ने बताया कि घर से निकली महिलाएं गांव निवासी श्रवण के दरवाजे पर स्थित कुएं पर पहुंचीं। इस दौरान नाच-गाने में महिलाएं मस्त थीं। कुआं पूजन के दौरान कुछ महिलाएं ढोल और मजीरा लेकर कुंए की स्लैब पर चढ़ कर नाचने लगीं। उनके साथ में मौजूद बच्चियां भी स्लैब पर चढ़ गईं और कूद-कूद कर थिरकने लगीं। कुआं की स्लैब ही डीजे की फ्लोर बन गई। स्लैब के ऊपर 35 लोग से अधिक नाचा-गाना करने लगे। स्लैब 35 लोगों के वजन को संभाल नहीं सका और अचानक टूट गई। इसमें स्लैब पर चढ़ी 10 बच्चियां और महिलाएं तो इधर-उधर कूद गईं। लेकिन करीब 25 महिलाएं और बच्चियां कुएं के अंदर गिर गईं। अंधेरा इतना था कि कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। 5 मिनट तक तो सिर्फ चीख-पुकार आती रहीं। फिर आसपास के लोग दौड़कर आए। कुछ कुएं में कूदे तो कुछ ने रस्सियां फेंकी। लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो गई। बाकी, 8 लोगों को जब कुएं से निकालकर हॉस्पिटल ले जानें में लेट होने के कारण उनकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और कहा कुशीनगर का हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मै अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

इस घटना पर सूबे के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामविसियों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

LIVE TV