PM मोदी आज करेंगे दुर्गा पूजा का उद्घाटन, बंगाल के हर बूथ में होगा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर पर होने वाले पूजोर शुभेच्छा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रत्येक बूथ पर किया जाएगा। भाजपा ने राज्य की सभी 294 सीटों पर कार्यक्रम के प्रसारण की व्यापक तैयारियां की हैं। पीएम दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस ने माध्यम से दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत पर लोगों को शुभेच्छा संदेश देंगे।  

पार्टी सूत्रों ने बताया, राज्य के 78 हजार मतदान केंद्रों में हर केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्ता व समर्थक उचित दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम को देखेंगे और सुनेंगे। इस कार्यक्रम के तहत कोलकाता के पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। सुबह दस बजे होने वाले कार्यक्रम में बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। दरअसल, राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।


सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ राज्य में भाजपा एक मजबूत दल के तौर पर उभरी है। भाजपा को भरोसा है कि वह अगले चुनाव में पार्टी जोरदार जीत दर्ज करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटों पर विजय हासिल हुई थी। 

LIVE TV