PM मोदी का अलग अंदाज़ में हो रहा प्रमोशन, टीवी शो के ज़रिये पहुंच रहे घर-घर मोदी

चुनावी बिगुल बज चुका है और इन दिनों सभी पार्टियां अपने-अपने अंदाज में जनता को लुभाने की कोशिश में लगी हैं| चुनावी पार्टिैयां जनता तक अपना संदेश पहुंचाने की हर संभव प्रयास करती नज़र आ रही हैं| इसका एक नजारा टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो में देखने को मिला|

बीते दिनों टेलीकास्ट हुए शो में मनमोहन तिवारी अन्य कलाकारों की गंदगी फैलाने के चलते जमकर क्लास लगाते हैं| फिर वो कहते हैं, तुम लोगों ने पूरे कानपुर शहर का हाल खराब कर रखा है|

तुमको पता है जब कुछ साल पहले सफाई अभियान की बात छिड़ी थी तो सिर्फ जागरुकता नहीं होने की वजह से यह अभियान बेकार पड़ गया था| लेकिन आज एक कर्मठ नेता की वजह से यह अभियान फिर से एक्टिेव हो गया है|

बीजेपी की लिस्ट पर बोली उमा भारती… कहा ऐसा…

अब तक 9 करोड़ से ज्यादा टॉयलेट बनकर तैयार कर दिए हैं| अब निम्न वर्ग के व्यक्तियों  को खुले में शौच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी| जैसे हमारी आज की सरकार पूरे जोश और खरोश से लगी हुई है कि भारत की एकता और अडखंडता को खतरा न पहुंचे| हम लोग स्वच्छ अभियान की बातें कर रहे हैं| आज एक कर्मठ, ज्ञानी और अतुल पुरूष की वजह से हम स्वच्छता के वातावरण में सांस ले रहे हैं|

टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के गुरुवार को दिखाए गए एपिसोड में प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के बारे में प्रचार किया गया था| इसमें अंगूरी भाभी ये बताते नजर आ रही हैं कि किस तरह 5 करोड़ परिवार को इस योजना से लाभ मिला और एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा|

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस तरह की सीरियल स्क्रिप्ट  को पेड प्रमोशन बताया है| जहां बिना नाम लिए मौजूदा सरकार का प्रचार किया जा रहा है| अब क्या इस तरह के प्रमोशन आचार सहिंता का उल्लंघन नहीं करते हैं?

LIVE TV