Video: रिलीज से ठीक 1 महीने पहले सामने आया परी का दूसरा टीजर

मुंबई। अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म परी का दूसरा टीजर लॉन्‍च हुआ है। परी के दूसरे टीजर को परी- स्‍क्रीमर 2 के नाम से शेयर किया गया है। पहले टीजर की तरह दूसरा टीजर भी 19 सेकेंड का ही है।

परी का दूसरा टीजर

परी का दूसरा टीजर भी काफी डरावना है। पहले टीजर में अनुष्का के चेहरे पर धीरे-धीरे कई तरह के कटने के निशान बनने लगे थे। आंखों में खून उतर आया था। गर्दन में कटने के निशान बनते ही और उनका डरावना लुक दिखा था।

नए स्‍क्रीमर में अनुष्‍का शर्मा बिस्‍तर पर बैठी हुई टीवी पर कार्टून चैनल देख रही हैं। उनके हाथ-पैर पर जंजीर और बेडि़यां बंधी हैं। देखते ही देखते उनके पैर के नाखून बड़े हो जाते हैं।

टीजर के अलावा परी के पोस्‍टर भी फैंस के काफी डरा चुके हैं। पिछले महीने फिल्‍म का नया पोस्‍टर रिलीज हुआ था। वह भी भयानक था।

पोस्‍टर में अनुष्‍का के पीछे एक चुड़ैल खड़ी थी जिसका हाथ अनुष्‍का के कंधों पर था। यह फिल्‍म काफी हॉरर और संस्‍पेंस से भरपूर है।

फिल्‍म से जुड़ी सभी जानकारी को अनुष्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

यह भी पढें:  Video: थिएटर और अमरीकी मैदान के बाद बर्फ पर हुआ ‘घूमर’

पहले 9 फरवरी को रिलीज होने वाली ‘परी’ अब होली के मौके पर आ रही है। यह फिल्‍म 2 मार्च को रिलीज होगी।

यह भी पढें:  ‘खिलजी’ की दमदार भूमिका के बाद रणवीर ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी

ये अनुष्का की तीसरी फिल्म है, जो उन्होंने प्रोड्यूस की है। इससे पहले वह ‘फिल्लौरी’ और ‘NH10’ प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

LIVE TV