पैरा-एशियाई खेल : जयंती ने जीता 200 मीटर रेस में कांस्य

जकार्ता| भारतीय महिला एथलीट जयंती बेहेरा ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में मंगलवार को महिलाओं की 200 मीटर टी-45/46/47 रेस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। जयंती ने फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया।

pic

भारतीय एथलीट जयंती ने 27.45 सेकेंड में इस स्पर्धा को पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक हासिल किया।

यह भी पढ़े: एटीएस के जनक पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का लम्बी बीमारी के बाद निधन, CM योगी ने जताया शोक

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की एथलीट ली लु को मिला है। उन्होंने 25.82 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। उनकी हमवतन यानपिंग वांग ने 26.45 सेंकेंड में रेस पूरी कर रजत पदक हासिल किया।

LIVE TV