NIT में एडमिशन नहीं होगा आसान… मुश्किलें अब पहले से कहीं ज्यादा

NIT में दाखिलानई दिल्ली। NIT में दाखिला चाहने वालों के लिए अब मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ने वाली हैं। वजह यह है कि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी (NIT) दाखिला पाने के लिए नये फरमान पर विचार किया जा रहा है। अगर नया नियम लागू हो गया तो प्रवेश की इच्छा रखने वालों को 12वीं में 75 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य हो जाएगा। अन्यथा उन्हें इसमें प्रवेश नहीं मिल पाएगा। भले ही उन्होंने JEE मेंस में अच्छे अंक हासिल किये हों।

NIT में दाखिला के मामले बोर्ड करेगा विचार

मानव संसाधन मंत्रालय (HRD) ने सेंट्रल सीट एलोकेशश्न। बोर्ड (CSAB) से कहा है कि वह इस पर‍ विचार करे। आमतौर पर सीसैब, एचआरडी के सुझावों को मान लेता है।

मंत्रालय का सुझाव है कि 75 प्रतिशत अंक सीमा तय करने के बाद 2017 से JEE एग्जासम में 12वीं के अंकों का 40 प्रतिशत वेटेज खत्मर कर दिया जाएगा। मिनिस्ट्रील ने यह भी कहा है कि NIT के लिए मिनिमम क्वाैलीफिकेशन बढ़ाई जानी चाहिए।

अभी NIT में एडमिशन के लिए JEE रैकिंग के साथ सामान्यि कैटेगरी के छात्र को 12वीं में 70 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। जबकि IIT के लिए यह तय सीमा 75 प्रतिशत है। अब NIT के लिए भी यह तय करने की बात कही जा रही है। JEE मेन्सए में रैकिंग से NIT में एडमिशन मिलता है।

LIVE TV