नौ साल की बच्ची का मिला शव, पुलिस ने जताया दुष्कर्म व हत्या का अंदेशा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की नई बस्ती दर्रापारा से शुक्रवार को दशहरा के दिन नौ साल की एक बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से शनिवार को बच्ची का शव बरामद किया।

दुष्कर्म

स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची की मां दर्रापारा की छोटी सी पहाड़ी के पास मकान बनाकर रहती है। पति ने उसे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें:- निकाय चुनाव : जम्मू में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, घाटी में कांग्रेस आगे

शुक्रवार को वह बाजार गई, उस वक्त उसकी बेटी घर के आसपास खेल रही थी। दो घंटे बाद वापस आई तो बच्ची कहीं नजर नहीं आई। काफी देर तक खोजने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

अगले दिन पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से बच्ची का शव पहाड़ी के पीछे एक एक गड्ढे से बरामद किया। बच्ची का मृत शरीर अर्धनग्न था। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं।

यह भी पढ़ें:- R.K. पचौरी की बढ़ी मुसीबत, यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय

बड़े पत्थर से वार किए जाने के कारण उसकी एक आंख बाहर निकल आई थी। हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आंशका है।

पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे ने कहा, “हर पहलू से जांच की जा रही है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।”

देखें वीडियो:-

LIVE TV